Home#IPL2026PBKS vs LSG (IPL 2026) : पंजाब किंग्स का जलवा बरकरार, लखनऊ...

PBKS vs LSG (IPL 2026) : पंजाब किंग्स का जलवा बरकरार, लखनऊ को 54 रनों से दी भारी शिरकत…

पंजाब किंग्स और लखनऊ सूपर जॉयंट्स(PBKS vs LSG) के बीच IPL 2026 का एक भयानक मुकाबला रविवार के दिन देखने को मिला। इस मैच में दोनों ही टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आईं। इस मुकाबले का परिणाम ये रहा कि पंजाब किंग्स ने लखनऊ की टीम को 54 रनों से करारी पटखनी देकर उसे चारों खाने चित कर दिया। कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में लकनऊ की टीम ने पहले टॉस जीता और फिर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

मैच शुरु हुआ और फिर पंजाब की टीम के प्रियांश आर्य और कॉनली ने ऐसी फिफ्टी मारी की देखते ही देखते 254 रन का टारगेट सेट हो गया। इसके बाद जब लखनऊ की बारी आई तो टीम 200 रनों से आगे बढ़ ही नहीं पाई और 5 विकेट के नुकसान पर कुल 200 रनों तक ही सिमट कर रह गई। पंजाब किंग्स ने कल के मैच में एक शानदार जीत हासिल की।

पंजाब की टीम ने कैसे मैच को लिया अपने हाथ ?

मैच शुरु होने के बाद पंजाब की टीम के प्रियांश आर्य और कॉनली ने ऐसी फिफ्टी मारी की देखते ही देखते 254 रन का टारगेट सेट हो गया। वहीं, 255 रनों का जवाब देने के लिए तैयारी में जुटी लखनऊ की टीम ने शुरुआत तो ठीक-ठाक तरीके से की, इस टीम के मिचेल मार्श और आयुष बडोनी ने 61 रन बटोरे। इसके बाद जब छठा ओवर आया तो आयुष विकेट गवां बैठे। इसके बाद मैदान में उतरे ऋषभ पंत ने णार्श के साथ अच्छी साझेदारी निभाई। इसके बाद देखा गया कि मार्श ने कुल 40 रन बनाए और पंत ने 43 रन बनाकर मैदान से वापसी की।

इसके बाद तो जैसे लखनऊ के हाथों से बाजी निकलती हुई दिखाई देने लगी थी। आखिरी दौर में एडम मार्करम और मुकुल चौधरी ने भी भरपूर कोशिश की लेकिन इसके बाद भी बात नहीं बनी और पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी हो गया। गौर किया जाए तो इस जीत के बाद पंजाब किंग्स के खाते में 6 मैचों में 11 अंक आ गए हैं और दूसरी ओर लखनऊ के खाते में 4 मैचों में कुल 4 अंक ही रह गए हैं।

कैसी रही पंजाब की बल्लेबाजी ?

देखा जाए तो वाकई में जब मैच अपने शुरुआती दौर में ही था तब पंजाब की टीम हल्की पड़ती नजर आ रही थी ऐसा नहीं लग रहा था कि पासा एक दम ऐसे पलट जाएगा। पहले ओवर में शमी ने प्रभसिमरन सिंह का विकट लिया था। इसके बाद मैदान में प्रियांश आर्य और कपूर कॉनली ने तो जैसे कमाल ही कर दिया था। दोनों ने खूब मैच में छक्के और चौकों की बौछार की। कॉनली ने 46 गेंदों में 87 रन और प्रियांश ने 37 गेंदों में रन बनाए।

यह भी पढ़ें : 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments