पंजाब विधानसभा स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने बड़ी खुशी के साथ बताया कि पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने जागत जोत श्री गुरू ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है।
उल्लेखनीय है कि यह बेअदबी विरोधी बिल 13 अप्रैल, 2026 को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब विधानसभा द्वारा पास किया गया था।
स्पीकर संधवां ने बताया कि इस बेअदबी विरोधी अधिनियम के तहत श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने पर उम्र कैद और भारी जुर्माने की व्यवस्था है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि परमात्मा ने मुझे धार्मिक सुरक्षा और भाईचारे की साझेदारी को बढ़ावा देने का मौका दिया है।
इस बिल के माध्यम से हमारी सरकार ने धार्मिक बेअदबी से संबंधित पंजाबियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी कर दी है।
READ MORE: 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य की मंडियों में पुख्ता इंतजाम

