टॉप ऑर्डर के खराब प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह की शानदार पारी की बदौलत, कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया। यह 2026 IPL सीज़न में KKR की सात मैचों में पहली जीत है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में, राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 155 रन बनाए। जवाब में, KKR ने रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की बल्लेबाजी की मदद से आखिरी ओवर में 161 रन बनाकर अपनी पहली जीत हासिल की।
2023 के बाद रिंकू सिंह की पहली हाफ-सेंचुरी
लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR के लिए रिंकू सिंह नाबाद रहे, उन्होंने 34 गेंदों में 53 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। यह 2023 के बाद रिंकू सिंह के बल्ले से निकली पहली हाफ-सेंचुरी थी। रिंकू के अलावा, अनुकूल रॉय ने भी मिडिल ऑर्डर में शानदार प्रदर्शन किया। अनुकूल ने 16 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया जिसमें 2 छक्के और 1 चौका शामिल था। यह योगदान KKR को लगातार हार के बाद इस सीज़न की पहली सफलता दिलाने में अहम साबित हुआ।
एक समय राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने KKR को मुश्किल में डाल दिया था, KKR ने सिर्फ 85 रन के स्कोर पर ही 6 विकेट गंवा दिए थे। रिंकू सिंह भी आउट होने की कगार पर थे, लेकिन नांद्रे बर्गर ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया। रिंकू सिंह को मिली यह जीवनदान राजस्थान के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, क्योंकि इसके बाद मैच उनके हाथ से निकल गया। इस मौके का फायदा उठाते हुए, रिंकू सिंह ने अपनी बल्लेबाजी की गति बढ़ाई और शांत होकर बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।
KKR के दोनों ओपनर बिना खाता खोले आउट
इस सीज़न की अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरे KKR के दोनों ओपनर अपना खाता भी नहीं खोल पाए। टिम सीफर्ट पारी की पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद, अजिंक्य रहाणे भी अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। पलक झपकते ही, अंगकृष रघुवंशी भी अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद, जब भी KKR का कोई बल्लेबाज़ पिच पर जमने की कोशिश करता, तो राजस्थान के गेंदबाज़ उसे आउट करने में कामयाब हो जाते। हालाँकि, कैमरन ग्रीन के 27 रन और रोवमैन पॉवेल के 23 रन के छोटे-छोटे योगदान KKR के लिए काफी मददगार साबित हुए।
KKR की मिडिल-ऑर्डर बैटिंग लड़खड़ाई
KKR के खिलाफ मुकाबले में, वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स को मज़बूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि यशस्वी ने 39 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा, राजस्थान की मिडिल-ऑर्डर बैटिंग पूरी तरह से नाकाम रही।
वहीं, KKR की गेंदबाज़ी की बात करें तो कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। कार्तिक ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि वरुण ने अपने 4 ओवर में सिर्फ़ 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा, सुनील नरेन ने भी अपनी झोली में 2 विकेट डाले।
READ MORE: तमिलनाडु में चुनाव आयोग का सख्त कदम, IPS अधिकारी का तबादला, नई तैनाती का ऐलान

