HomeBreaking Newsईरान को बड़ा झटका...US-इजरायल हमले में IRGC के इंटेलिजेंस चीफ की मौत

ईरान को बड़ा झटका…US-इजरायल हमले में IRGC के इंटेलिजेंस चीफ की मौत

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ईरान को बड़ा झटका लगा है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल मजीद खादमी की 6 अप्रैल की सुबह हुए हमले में मौत हो गई। ईरान ने खुद इस खबर की पुष्टि की है, जबकि इजरायल के रक्षा मंत्री ने भी इस ऑपरेशन को लेकर बयान जारी किया है।

IRGC ने की मौत की हुई पुष्टि

IRGC ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट जारी कर बताया कि उसके खुफिया संगठन के प्रमुख मेजर जनरल मजीद खादमी “दुश्मन द्वारा किए गए हमले” में मारे गए। संगठन ने इसे आतंकी कार्रवाई बताते हुए खादमी को “शहीद” करार दिया।

इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल कार्ट्ज ने कहा कि उनकी सेना ने एक सटीक ऑपरेशन में आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख को निशाना बनाया और उन्हें मार गिराया। इस बयान से साफ है कि यह हमला योजनाबद्ध तरीके से किया गया था।

कौन थे मजीद खादमी?

मजीद खादमी को जून 2025 में IRGC के खुफिया विभाग का प्रमुख बनाया गया था। इससे पहले वह ईरान के रक्षा मंत्रालय में खुफिया सुरक्षा से जुड़े अहम पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति उस समय हुई थी जब इजरायली हमले में पूर्व खुफिया प्रमुख मोहम्मद काजमी, उनके डिप्टी हसन मोहाकिक और एक अन्य वरिष्ठ कमांडर मोहसेन बघेरी मारे गए थे। खादमी को ईरान की सत्ता के शीर्ष नेतृत्व का भरोसेमंद अधिकारी माना जाता था और खुफिया ऑपरेशनों में उनका लंबा अनुभव रहा।

जहां एक ओर सैन्य टकराव तेज हो रहा है, वहीं दूसरी ओर युद्धविराम की कोशिशें भी जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल ने मिलकर एक सीजफायर प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे संबंधित पक्षों तक पहुंचाया गया है।
यदि इस प्रस्ताव पर सहमति बनती है, तो अगले 15–20 दिनों में संघर्ष विराम लागू हो सकता है।

क्या हैं प्रस्ताव की शर्तें ?

सीजफायर प्रस्ताव में होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) को खोलने और मिडिल ईस्ट में हमले रोकने जैसी अहम शर्तें शामिल हैं। इसी के साथ ईरान ने इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए संकेत दिया है कि वह अस्थायी युद्धविराम पर विचार कर सकता है, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की शर्त को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं है। तेहरान का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से भी मध्यस्थता का प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, भावुक हुए बॉबी देओल-आंसुओं में छलका दर्द…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments