HomeBreaking NewsCBSE इन छात्रों को दे रहा है हर महीने ₹1000 की स्कोलरशिप,...

CBSE इन छात्रों को दे रहा है हर महीने ₹1000 की स्कोलरशिप, जानें कैसे करें आवेदन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत 10वीं पास इकलौती बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इच्छुक छात्राएं CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

इकलौती बेटियों को मिलेगी आर्थिक सहायता

CBSE द्वारा शुरू की गई Single Girl Child Scholarship Scheme का उद्देश्य उन छात्राओं को प्रोत्साहित करना है जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। अक्सर आर्थिक समस्याओं के कारण कई लड़कियां 10वीं के बाद पढ़ाई जारी नहीं रख पातीं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए CBSE ने यह पहल की है ताकि छात्राएं 11वीं और 12वीं की पढ़ाई बिना किसी बाधा के पूरी कर सकें। इस योजना के तहत चयनित छात्राओं को हर महीने 1000 रुपये की स्कॉलरशिप सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

नए और पुराने छात्र भी कर सकते हैं आवेदन

इस स्कॉलरशिप के लिए नए आवेदकों के साथ-साथ पुराने छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। CBSE ने रिन्यूअल के लिए भी ऑनलाइन विंडो खोल दी है। जिन छात्राओं को पहले से यह स्कॉलरशिप मिल रही है, वे इसे 12वीं कक्षा तक जारी रखने के लिए रिन्यू करा सकती हैं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि छात्रा ने कक्षा 11 में कम से कम 70% अंक हासिल किए हों।

कौन ले सकता है इस स्कॉलरशिप का लाभ

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं –

  • छात्रा ने CBSE बोर्ड से 10वीं पास की हो

  • 10वीं में कम से कम 70% अंक होने चाहिए

  • छात्रा अपने माता-पिता की इकलौती संतान हो

  • 11वीं और 12वीं की पढ़ाई CBSE से मान्यता प्राप्त स्कूल से कर रही हो

  • कक्षा 10 में ट्यूशन फीस ₹2500 प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए

  • कक्षा 11 और 12 में फीस ₹3000 प्रति माह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए

  • NRI छात्रों के लिए अधिकतम फीस ₹6000 प्रति माह तय की गई है

  • इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये तक होनी चाहिए।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय छात्राओं को कुछ दस्तावेज अपलोड करने होंगे –

  • आय प्रमाण पत्र (स्टांप पेपर पर नोटरी से सत्यापित घोषणा पत्र)

  • पहली तिमाही की फीस रसीद

  • स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मुहर वाली फीस रसीद

  • बैंक अकाउंट डिटेल्स

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • छात्राएं नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकती हैं –

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर Scholarship सेक्शन में जाएं।

  • वहां Single Girl Child Scholarship लिंक पर क्लिक करें।

  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म भरें।

  • आवेदन को स्कूल से वेरिफाई करवाएं।

Read More

किश्तवाड़ में बर्फ का कहर, 14 हजार फीट पर स्कूली बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग फंसे, पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments