HomeBreaking Newsइजरायल पहुंचे PM मोदी, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गर्मजोशी से किया स्वागत

इजरायल पहुंचे PM मोदी, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गर्मजोशी से किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर इजरायल पहुंच गए हैं। तेल अवीव एयरपोर्ट पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बेंजामिन नेतन्याहू ने औपचारिक प्रोटोकॉल से हटकर पीएम मोदी को गले लगाकर अभिवादन किया। प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यह उनकी नौ वर्षों में दूसरी इजरायल यात्रा है।

एक्स पर साझा किया स्वागत का अनुभव

इजरायल पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी पत्नी द्वारा किए गए स्वागत से वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं और इस यात्रा से भारत-इजरायल संबंधों को और मजबूत करने वाले ठोस परिणामों की उम्मीद है। उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी एक्स पर लिखा कि “प्रधानमंत्री मोदी, इजरायल में आपका स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात है।”

2017 के बाद PM मोदी की दूसरी यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा जुलाई 2017 के बाद इजरायल का दूसरा दौरा है। बुधवार सुबह भारत से रवाना होने के बाद वे शाम करीब 4:30 बजे तेल अवीव पहुंचे। 26 फरवरी को दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच विस्तृत वार्ता प्रस्तावित है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात करेंगे।

बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच अहम दौरा

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है। गाजा में युद्ध के बाद भी छिटपुट झड़पें जारी हैं और क्षेत्रीय हालात संवेदनशील बने हुए हैं। ऐसे परिदृश्य में प्रधानमंत्री की यात्रा को रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच सुरक्षा, रक्षा और द्विपक्षीय सहयोग को नई मजबूती मिल सकती है।

Read More

‘जो होली ना खेले वह घर से ना निकले’, गोंडा SSP का बयान हुआ Viral

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments