HomeLatest News"बांग्लादेश के साथ खड़ा रहेगा भारत..." PM मोदी ने BNP की प्रचंड...

“बांग्लादेश के साथ खड़ा रहेगा भारत…” PM मोदी ने BNP की प्रचंड जीत पर तारिक रहमान को दी बधाई

बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रचंड जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेता तारिक रहमान को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता का उनके नेतृत्व पर भरोसा दर्शाती है।

सोशल मीडिया पर PM मोदी ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “संसदीय चुनावों में बीएनपी को प्रचंड जीत के लिए मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं। यह परिणाम आपके नेतृत्व में बांग्लादेशी लोगों के विश्वास को दर्शाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा तथा साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए नई सरकार के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक है।

209 सीटों के साथ दो-तिहाई बहुमत

गुरुवार को मतदान के बाद शुरू हुई मतगणना में अब तक सामने आए नतीजों के अनुसार, 300 सदस्यीय जातीय संसद में BNP गठबंधन ने 209 सीटें जीत ली हैं। इस तरह पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद यह पहला बड़ा आम चुनाव था, जिसे क्षेत्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

समर्थकों से जश्न न मनाने की अपील

BNP ने जीत का दावा करते हुए देशवासियों का आभार जताया है, लेकिन समर्थकों से जश्न न मनाने की अपील की है। पार्टी ने कहा है कि कार्यकर्ता शुक्रवार की नमाज अदा करें और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को याद करें। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम दक्षिण एशिया की राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत कर सकता है। भारत की ओर से आया बधाई संदेश संकेत देता है कि नई सरकार के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments