Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsUP News : पंकज चौधरी चुने गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कई दिग्गज...

UP News : पंकज चौधरी चुने गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कई दिग्गज नेता रहे कार्यक्रम में मौजूद

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। बता दें कि पंकज चौधरी को निर्विरोध सर्वसहमति से चुना गया है। इसकी औपचारिक घोषणा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की। इस कार्यक्रम को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी संबोधित कर रहे हैं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

यह कार्यक्रम राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय प्रांगण के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में हो रहा है। इस दौरान वहां बीजेपी के कई दिग्गज मौजूद रहे हैं, जिसमें सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।

पंकज चौधरी के बारे में जानें

पंकज चौधरी का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 20 नवंबर 1964 को हुआ है। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। पंकज चौधरी ने 1989 में राजनीतिक जीवन की शुरुआत गोरखपुर नगर निगम चुनाव जीत कर की थी। यह उत्तर प्रदेश के महाराजगंज निर्वाचन क्षेत्र से 1991, 1996, 1998, 2004, 2014, 2019 और 2024 में सात बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। हालांकि 1999 और 2009 में उन्हें समाजवादी पार्टी के कुंवर अखिलेश सिंह और कांग्रेस के हर्ष वर्धन श्रीनेत से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि वर्तमान में पंकज चौधरी भारतीय जनता पार्टी के यूपी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं।

पंकज चौधरी OBC समाज में बड़ा चेहरा

पंकज चौधरी भाजपा के OBC समाज के लिहाज से बड़ा चेहरा हैं। यह कुर्मी जाति से आते हैं और कुर्मी जाति का पूरे उत्तर प्रदेश का बड़ा प्रभाव है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments