Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsनशे के खिलाफ पंजाब सरकार का अभियान, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान...

नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का अभियान, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के अगले चरण की होगी शुरुआत

पंजाब सरकार का युद्ध नशे विरुद्धअभियान जारी है, नशे के खिलाफ पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है तो वहीं अब मान सरकार इसके अगले चरण की तैयारी में जुट गई है। इसी बीच सीएम भगवंत सिंह मान ने लुधियाना में गांव और वार्ड डिफेंस कमेटियों के गठन की शुरुआत की।

पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने लुधियाना में नशा मुक्त पंजाब की दिशा में बड़ी बैठक की, एक रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में उनके साथ DGP गौरव यादव, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद रहे।

नशा मुक्ति मोर्चाके जोन प्रभारियों के साथ बैठक में उन्होंने राज्यभर में चल रहे नशा विरोधी अभियान की समीक्षा की और इसमें सहयोग देने वालों को सम्मानित भी किया, CM मान ने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही से नशे की समस्या बढ़ी, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद इस पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं, उन्होंने कहा कि अब पंजाबियों के सहयोग से राज्य को दोबारा रंगला पंजाबबनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments