Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsराजा मर्डर केस में 8वें किरदार की एंट्री, इसी शख्स ने की...

राजा मर्डर केस में 8वें किरदार की एंट्री, इसी शख्स ने की थी सोनम की मदद

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए किरदार जुड़ते जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आठ आरोपियों में से एक वो है जिसने राजा की हत्या के बाद सोनम को छिपाने में मदद की थी। दूसरे शब्दों में कहें तो उसने उसे पुलिस की नज़रों से दूर रखा था। इस आरोपी का नाम लोकेंद्र सिंह तोमर है जो ग्वालियर का रहने वाला है।

लोकेंद्र ने सोनम की कैसे मदद की?

इस बारे में जानने से पहले आइए राजा हत्याकांड के बारे में जानते हैं। राजा और सोनम की शादी इसी साल 11 मई को इंदौर में हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग गए थे, जहां राजा का शव एक खाई में मिला था। शुरुआत में पुलिस इस मामले को दुर्घटना मानकर चल रही थी। लेकिन जब शव का पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि राजा की हत्या की गई थी। वारदात की मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम ही थी।

सोनम को छिपने में इस शख्स ने की थी मदद

सोनम के अलावा पुलिस ने उसके प्रेमी राजा कुशवाह को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों आनंद, आकाश और विशाल को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इंदौर में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है- एक प्रॉपर्टी डीलर और एक सिक्योरिटी गार्ड। आठवां आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर है, जिसके इंदौर स्थित फ्लैट में सोनम रह रही थी। जब यह खबर देश में सुर्खियां बटोर रही थी, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी, उस दौरान लोकेंद्र ने सोनम को छिपने में मदद की थी।

सोनम इसी व्यक्ति के फ्लैट में रुकी थी

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक वी सिम के अनुसार, ग्वालियर निवासी लोकेंद्र सिंह तोमर उस फ्लैट का मालिक है, जहां घटना के बाद सोनम इंदौर में रुकी थी। तोमर इस पूरे मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्यों को नष्ट करने और छिपाने के मामले में वांछित है।

घटना के बाद सोनम इंदौर भाग गई थी

मेघालय के शिलांग में राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर भाग गई थी। यहां से वह सड़क मार्ग से यूपी गई थी। एक टैक्सी चालक ने दावा किया है कि उसने सोनम को गाजीपुर में छोड़ा है। पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से ही गिरफ्तार किया है। अब मेघालय की शिलांग पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सोनम पर अपने प्रेमी राज कुशवाह के लिए राजा की हत्या करवाने का आरोप है। पुलिस अब सोनम और राज का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments