HomeCurrent Newsपंजाब-हरियाणा के बीच BBMB पानी पर विवाद जारी, नई रोटेशन के तहत BBMB...

पंजाब-हरियाणा के बीच BBMB पानी पर विवाद जारी, नई रोटेशन के तहत BBMB ने छोड़ा पानी

पंजाब और हरियाणा के बीच पिछले माह से चल रहे जल विवाद के बीच पानी का नया वार्षिक कोटा शुरू हो गया, बीबीएमबी ने बुधवार को दोपहर एक बजे भाखड़ा डैम से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लिए निर्धारित मात्रा में पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की।

ये फैसला 15 मई को हुई तकनीकी समिति की बैठक में के बाद लिया गयाजिसमें तीनों राज्यों की मांगों और आवश्यकताओं के आधार पर पानी आवंटन को लेकर सहमति बनी थी, बता दें कि पंजाब ने नंगल डैम से 29 अप्रैल को हरियाणा के लिए 8500 क्यूसिक की जगह केवल 4000 क्यूसिक पानी छोड़ना शुरू किया था।

हरियाणा ने विरोध जताते हुए पूरा 8500 क्यूसिक पानी मांगा, समाधान न होने पर मामला हाईकोर्ट पहुंचा, हरियाणा का आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पंजाब से पूरा पानी नहीं दिया गया, वहीं पूरे मामले पर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में अहम सुनवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments