जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर स्थित राजभवन में उच्च स्तरीय बैठक की, इस दौरान खुफिया एजेंसियों और सुरक्षाबलों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक में श्री अमरनाथ जी यात्रा को लेकर सुरक्षा पर विशेष चर्चा की गई, इसके अलावा बैठक में पहलगाम आतंकी हमला और भारत की ओर से किए ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालात पर चर्चा की गई।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस और सेना के अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी को पूरी तरह से खत्म करने पर विशेष निर्देश भी दिए।
