Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsआम सदस्यता के साथ BJP ने शुरू किया एक और सदस्यता अभियान,...

आम सदस्यता के साथ BJP ने शुरू किया एक और सदस्यता अभियान, मोहन लाल बड़ोली ने दी जानकारी

चंद्रशेखर धरणी : भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के साथ अब एक और सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री और बीजेपी के विधायकों को नए अभियान के तहत सदस्य बनाकर इसकी शुरूआत की गई। मोहन लाल बड़ोली ने कहा कि बीजेपी की ओर से प्रदेश में साधारण सदस्य बनाने का अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के साथ 10 दिसंबर यानि आज से सक्रिय सदस्य बनाने के अभियान की भी शुरूआत की गई है। पार्टी की ओर से हरियाणा में 50 लाख साधारण और 50 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 50 सदस्य बनाने वाले व्यक्ति ही पार्टी का सक्रिय सदस्य बन पाएगा। बड़ोली ने बताया कि अब तक प्रदेश में 34 लाख साधारण सदस्य बनाए जा चुके हैं।

“चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार”

हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्हें केवल चुनाव आयोग की ओर से घोषित की जाने वाली तारीख के ऐलान का इंतजार है। बड़ोली ने कहा कि वह अपने सदस्यता अभियान के जरिए भी चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments