Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsसांसद नवीन जिंदल ने अलग अंदाज में किया मतदान

सांसद नवीन जिंदल ने अलग अंदाज में किया मतदान

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है। सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए बीस हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कार्यवाहक सीएम नायब सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा समेत तमाम बड़े नेताओं ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।

वहीं, कुरुक्षेत्र के मोहन नगर स्थित गीता विद्या मंदिर में बनाए गए मतदान केंद्र पर सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और कहा कि नियमों का उल्लंघन कर प्रचार किया जा रहा है। विरोध के बाद नवीन जिंदल घोड़े से उतर गए।

News Link – https://www.youtube.com/shorts/YO5dJw93–M

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments