Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent NewsPM मोदी की रैली से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,...

PM मोदी की रैली से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना ने पूरे इलाके का किया घेराव 

जम्मू कश्मीर में विधानसभा का चुनावी दौर चल रहा है ऐसे में घाटी में छिपे आतंकी भी नापाक हरकत करने में लगे हुए है। प्रदेश में तीसरे और आखिरी चरण के विधानसभा चुनाव से पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल हुए हैं।

बता दें कि पुलिस को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और सेना की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके का घेराव कर आतंकियों की तलाश शुरू की इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला।

गौरतलब हो कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू में चुनावी रैली भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments