Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की...

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी का भी नाम शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई है। चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है जिसके बाद आज से प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी कर दी है।

भाजपा द्वारा जारी इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 40 बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर से कुरुक्षेत्र से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे जिसके बाद वह जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने जम्मू भी जाएंगे।

गौरतलब हो कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव होगा जिसका परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments