Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsघर में चल रही थी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, 7 लोग...

घर में चल रही थी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, 7 लोग गिरफ्तार 

बिहार के बक्सर में शनिवार को अवैध मिनी गन फैक्ट्री में छापेमारी की गई। अवैध हथियार बनाने का काम एक घर में किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव के डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में पिस्तौल बनाने का सामान बरामद किया है।

बक्सर के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के एक घर में एक मिनी गन फैक्ट्री चल रही थी।

उन्होंने कहा कि मामले में मकान मालिक समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक शख्स सीतामढी और बाकी पांच मुंगेर के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि वे यहां कुछ दिनों से काम कर रहे थे।

मिनी गन फैक्ट्री चंदा गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर पर चल रही थी।

मौके से 36 पीस पिस्टल टाइगर प्लेट, 35 पीस कॉर्क रॉड, 33 पीस बैरल, 20 बट पीस, तीन ड्रिल मशीन, एक लेंथ मशीन, एक ग्राइंडर और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments