HomeBreaking Newsदिल्ली के पटेल नगर में पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़, गैंगस्टर प्रकाश...

दिल्ली के पटेल नगर में पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़, गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार

दिल्ली के पटेल नगर(Delhi’s Patel Nagar) इलाके में पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गैंगस्टर प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। यह पूरी कार्रवाई दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) की टीम ने की।

पुलिस के मुताब, गिरफ्तार किया गया प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चीनू एक वांछित गैंग लीडर है। इसके अलावा, वह नबी करीम थाने में घोषित बदमाश (Bad Character) की श्रेणी में भी दर्ज है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं।

सितंबर में हुई हिंसक झड़प से जुड़ा है मामला

प्रकाश उर्फ चीनू का नाम सितंबर महीने में सदर बाजार और नबी करीम इलाके में हुई एक हिंसक घटना में सामने आया था। जानकारी के मुताबिक, उस दौरान एक शोभायात्रा के समय प्रकाश उर्फ चीनू और विकास कालिया गैंग के सदस्यों के बीच विवाद बढ़ गया था।

देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और प्रकाश उर्फ चीनू की तलाश तेज कर दी। वह इस मामले में वांछित चल रहा था।

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने शुरू की आगे की जांच

काफी समय से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की AATS टीम ने कार्रवाई की। इसी दौरान पटेल नगर इलाके में पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हुआ जिसके बाद मुठभेड़ हुई।

पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : तेलंगाना में सेना की गाड़ी कई बार पलटी, पेड़ से टकराई, 7 जवान घायल…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments