Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। 13 नवंबर 2026 को राजधानी का AQI 402 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है। सुबह के आंकड़ों में कुछ मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 से 500 के बीच दर्ज किया गया। IIT दिल्ली में सबसे ज्यादा 487 AQI रिकॉर्ड किया गया।
स्मॉग के साथ कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें
नवंबर की शुरुआत से ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ है। दिवाली के बाद स्थिति और बिगड़ गई है और हवा खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई शहरों में ठंड के कारण कोहरा छाया रहा। स्मॉग और फॉग के दोहरे असर से सुबह करीब 6 बजे कुछ इलाकों में दृश्यता भी प्रभावित हुई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली के किस इलाके में कितना AQI दर्ज हुआ?
दिल्ली के प्रदूषण निगरानी केंद्रों के आंकड़ों में IIT दिल्ली 487 के साथ सबसे ऊपर रहा। इसके बाद चांदनी चौक और नॉर्थ कैंपस, डीयू में 476, पूसा (आईआईटीएम) में 468, एनएसयूटी जाफरपुर में 461, पंजाबी बाग में 456, सीआरआरआई मथुरा रोड में 455, बुराड़ी क्रॉसिंग और आईटीओ में 453, जेएनयू में 451, राष्ट्रमंडल खेल परिसर में 450 और एनआईएच नरेला में 446 AQI दर्ज किया गया।
डीटीयू में 444, तालकटोरा गार्डन में 436, अय्या नगर और मुंडका में 433, वसुंधरा एन्क्लेव में 429, छावला और जहांगीरपुरी में 427, वजीरपुर में 425, विवेक विहार में 424, सिरीफोर्ट में 418, आनंद विहार में 417, बवाना और रोहिणी में 411, सोनिया विहार में 409, अशोक विहार में 403, बदरपुर में 401, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, आईजीआई एयरपोर्ट (T3) और इहबास, दिलशाद गार्डन में 402, 402 और 401 AQI दर्ज किया गया। टिकरी कलां में यह आंकड़ा 400 रहा।
बुराड़ी और ओखला फेज-2 में 399, इग्नू, मैदान गढ़ी में 394, आरके पुरम में 391, श्री अरबिंदो मार्ग में 388, अलीपुर में 384, पटपड़गंज और शादीपुर में 383, मंदिर मार्ग में 377, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 374, झारोदा कलां में 371, द्वारका सेक्टर-8 और नरेला में 369, नजफगढ़ में 366, मैदान गढ़ी में 365, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 363, घोगा और नांगलोई में 362, पूसा (DPCC) और उत्तम नगर में 361, घुम्मनहेड़ा में 355, लोधी रोड में 341, कराला में 339, आईएमडी लोधी रोड में 331 और छावनी क्षेत्र में 161 AQI दर्ज किया गया।
प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें?
बढ़ते प्रदूषण और स्मॉग के बीच विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर जाते समय N95 मास्क का इस्तेमाल करें और घर के अंदर एयर प्यूरीफायर चलाएं। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को खास सतर्कता बरतनी चाहिए। प्रदूषण का स्तर गंभीर होने पर लंबे समय तक बाहर रहने और खुले में शारीरिक गतिविधियां करने से बचना बेहतर है।
Read More:


[…] […]