HomeBreaking Newsमुंबई में फिर बम ब्लास्ट की धमकी से मचा हड़कंप ! ईमेल में...

मुंबई में फिर बम ब्लास्ट की धमकी से मचा हड़कंप ! ईमेल में अमिताभ बच्चन का बंगला भी निशाने पर…

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर बम धमाके की धमकी(Mumbai Bomb Threat) मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एक धमकी भरे ईमेल में बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के बंगले समेत शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इस सूची में मुंबई की मेयर का कार्यालय, कई बैंक, अदालतें, छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और महालक्ष्मी रेसकोर्स भी शामिल हैं। ईमेल मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। धमकी की जानकारी सामने आते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं।

स्थानीय पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सबसे पहले BMC मुख्यालय और मेयर कार्यालय की गहन तलाशी ली गई। सुरक्षाकर्मियों ने परिसर के अलग-अलग हिस्सों की जांच की। इसके अलावा ईमेल में जिन अन्य जगहों का उल्लेख किया गया था वहां भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। संबंधित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर जांच अभियान चलाया गया ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

जांच में नहीं मिला कोई विस्फोटक

कई घंटों तक चले तलाशी अभियान के बाद सुरक्षा एजेंसियों को राहत मिली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिन स्थानों को धमकी भरे ईमेल में निशाना बनाने की बात कही गई थी वहां जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। हालांकि, एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ईमेल में खालिस्तान समर्थक संदर्भ के साथ कुछ भड़काऊ संदेश भी लिखे गए थे। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

प्रारंभिक आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने लोगों में डर फैलाने के इरादे से यह संदेश भेजा हो सकता है। हालांकि, जांच पूरी होने से पहले इसके पीछे की मंशा को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की हर पहलू से पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम पर चोरों का बड़ा धावा! दीवार तोड़कर उड़ाया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments