Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsNEET पेपर लीक मामला: CBI ने गुजरात से चार आरोपियों को किया...

NEET पेपर लीक मामला: CBI ने गुजरात से चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात के चार जिलों में 7 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह छापेमारी आनंद, खेड़ा, अहमदाबाद और गोधरा जिलों में की गई है।

वहीं गुजरात अदालत ने शनिवार को गोधरा के एक स्कूल में आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में कथित कदाचार के आरोप में गिरफ्तार चार आरोपियों को दो जुलाई तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया। गुजरात पुलिस ने इस मामले में पिछले महीने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments