रेल यात्रियों के लिए दिवाली के मौके पर अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के संचालन की शुरुआत कर दी है। 31 अक्टूबर को दिल्ली-वाराणसी(Delhi to Kashi) वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की गई, जबकि 1 नवंबर को मुंबई-बेंगलुरु रूट पर दूसरी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। इन ट्रेनों का खास मकसद रात में लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सुविधा देना है। दोनों ट्रेनों की टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
दिल्ली से वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन में तीन तरह की क्लास उपलब्ध हैं। इनके टिकट का किराया इस प्रकार है:
-
थर्ड एसी (3AC): 1,819.20 रुपये
-
सेकंड एसी (2AC): 2,349.80 रुपये
-
फर्स्ट एसी (1AC): 2,880.40 रुपये
मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर का किराया
मुंबई और बेंगलुरु के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया दिल्ली-वाराणसी रूट के मुकाबले ज्यादा है।
-
थर्ड एसी (3AC): 2,810 रुपये
-
सेकंड एसी (2AC): 3,630 रुपये
-
फर्स्ट एसी (1AC): 4,450 रुपये


[…] […]