HomeBreaking Newsजन्मदिन पर PM मोदी का खास अंदाज, शेयर किया भावुक कर देने वाला वीडियो

जन्मदिन पर PM मोदी का खास अंदाज, शेयर किया भावुक कर देने वाला वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने अपने जन्मदिन पर देशभर के लोगों से मिले प्यार, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि कुछ भावनाएं बेहद खास होती हैं और सीधे दिल को छू जाती हैं। पीएम मोदी ने ‘आशीर्वाद का दीया’ को भी लोगों के स्नेह और अपनापन जताने का ऐसा ही माध्यम बताया जिसने उन्हें गहराई से प्रभावित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता की ओर से मिलने वाला हर आशीर्वाद उन्हें भारत की और अधिक समर्पण और निष्ठा के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। उनके मुताबिक, लोगों का यह स्नेह देशसेवा के प्रति उनके संकल्प को लगातार मजबूत करता है।

दिल्ली में जलेंगे 1.25 लाख दीये

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत 1.25 लाख दीये जलाने की योजना बनाई गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, गुरुवार शाम 6:50 बजे नई दिल्ली के विजय चौक और कर्तव्य पथ पर यह आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने घरों में भी दीया जलाने की अपील की। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और देश की सेवा के लिए उन्हें शुभकामनाएं देना है। उनका कहना है कि लोगों के घरों में जलने वाले दीये सामूहिक रूप से जनता के आशीर्वाद का प्रतीक बनेंगे।

‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम व्यापक ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ा है। इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां, स्वच्छता अभियान और जनसंपर्क जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अभियान को प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने से भी जोड़ा गया है। उनका राजनीतिक सफर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के साथ शुरू हुआ था और 2014 से वह देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली से सिलीगुड़ी तक रफ्तार होगा बेहद आसान, वाराणसी-लखनऊ होते…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments