HomeBreaking News‘Hanuman Ansh’ का बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जलवा बरकरार, 200 करोड़...

‘Hanuman Ansh’ का बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जलवा बरकरार, 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार…

डिवोशनल फिल्म ‘हनुमान अंश’(Hanuman Ansh) की कमाई अब लगातार चर्चा में बनी हुई है। रिलीज के शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत करने वाली यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है। फिल्म ने रिलीज के 36 दिन पूरे कर लिए हैं लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार अभी भी कम नहीं हुई है।

खास बात यह है कि लगातार 9 दिनों से फिल्म का डेली कलेक्शन डबल डिजिट में बना हुआ है। रिलीज के 36वें दिन भी फिल्म ने करीब 10.50 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। शुरुआती दौर के मुकाबले यह प्रदर्शन फिल्म के लिए काफी बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

पहले थिएटर से हटने की आई थी नौबत

‘हनुमान अंश’ को रिलीज के समय दर्शकों का ज्यादा समर्थन नहीं मिला था। कम ऑक्यूपेंसी के चलते फिल्म को कुछ सिनेमाघरों से हटाया भी गया और यह सीमित स्क्रीन पर ही दिखाई जा रही थी। हालांकि, धीरे-धीरे दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहतर हुई और फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलने लगा। इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार सुधार देखने को मिला और अब इसका ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

कम बजट में बड़ी कमाई

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का अब तक का नेट कलेक्शन 173.63 करोड़ रुपये बताया जा रहा है जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 205.15 करोड़ रुपये हो चुका है।

करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म के लिए यह आंकड़े बेहद शानदार हैं। फिल्म आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित बताई गई है। आने वाले वीकेंड में भी इसकी कमाई बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

डिवोशनल फिल्मों का बढ़ता प्रभाव

इन दिनों कम बजट वाली धार्मिक और आध्यात्मिक फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ‘हनुमान’, ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘लालो कृष्ण सहायते’ जैसी फिल्मों ने भी अपनी कमाई से ध्यान खींचा है। अब ‘हनुमान अंश’ भी इसी ट्रेंड में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। अगर इसकी मौजूदा रफ्तार जारी रहती है, तो फिल्म अपनी कमाई के आंकड़े को और मजबूत कर सकती है।

यह भी पढ़ें : BRICS में राष्ट्रपति पुतिन का पश्चिम देशों पर तंज, बोले- 30 हजार से ज्यादा प्रतिबंधों के…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments