HomeBreaking Newsन बंदूक न चाकू... नागपुर SBI बैंक में अनोखी लूट, मिर्च पाउडर...

न बंदूक न चाकू… नागपुर SBI बैंक में अनोखी लूट, मिर्च पाउडर डालकर 4 लाख रूपये लेकर रफूचक्कर हुआ चोर

महाराष्ट्र के नागपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में दिनदहाड़े लूट की घटना से हड़कंप मच गया। सक्करदरा इलाके में एक युवक ने बैंक के कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर करीब 4 लाख रुपये नकद उठा लिए। वारदात के बाद वह भाग निकला, लेकिन बैंक में लगे CCTV कैमरों की मदद से पुलिस ने करीब आधे घंटे के अंदर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है।

ग्राहक बनकर बैंक पहुंचा

पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त SBI शाखा में सामान्य रूप से कामकाज चल रहा था। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर अंदर आया और कैश काउंटर के आसपास खड़ा होकर मौके का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद उसने अचानक बैंक कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। आंखों में तेज जलन होने के कारण कर्मचारी कुछ समय के लिए परेशान हो गए और बैंक परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इसी दौरान आरोपी ने कैश काउंटर से करीब 4 लाख रुपये उठाए और बैंक से बाहर निकलकर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही सक्करदरा थाना टीम सक्रिय हुई।

CCTV फुटेज से पहचान

पुलिस ने बैंक में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां कैद थीं, जिसके आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, वारदात के करीब 30 मिनट के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली गई।

आरोपी की पहचान 28 वर्षीय सूरज भोजराज बोरकर के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार वह BSc पास है, बेरोजगार है और नागपुर ग्रामीण इलाके का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

अकेले की साजिश थी या कोई और भी शामिल?

अब जांच का फोकस वारदात की पूरी योजना और आरोपी के संभावित साथियों पर है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सूरज ने बैंक को निशाना बनाने की तैयारी कब से की थी और क्या उसने पहले बैंक की रेकी की थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वारदात में उसके साथ कोई दूसरा व्यक्ति शामिल था या नहीं।

Read More

पहले हाथ मिलाया, फिर लगाया गले… ऐसे मिले PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन, जानिए किन मुद्दों पर हुई बातचीत?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments