HomeBreaking Newsसत्य निकेतन हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत रद्द...

सत्य निकेतन हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत रद्द किया गोवा का कार्यक्रम, CM रेखा गुप्ता पहुंचीं घटनास्थल

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर करीब 1:34 बजे नानकपुरा गुरुद्वारे के पास ‘हॉस्टल डेज़’ नामक एक चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई। इस इमारत का इस्तेमाल छात्रों के हॉस्टल और पेइंग गेस्ट (PG) के रूप में किया जा रहा था। हादसे के वक्त इमारत के मलबे में दर्जनों छात्रों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस, कैट्स एम्बुलेंस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

अमित शाह का गोवा दौरा रद्द

इस बड़ी घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना गोवा दौरा रद्द कर दिया है। उन्हें गोवा के चिंबेल में नवनिर्मित भाजपा प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करना था, लेकिन दिल्ली के हालात को देखते हुए उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कपिल मिश्रा और सांसद बांसुरी स्वराज के साथ खुद दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव अभियान का जायजा लिया।

मलबे के नीचे से आ रहे हैं फोन

स्थानीय भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों से पढ़ाई करने आए छात्र इस पीजी में रह रहे थे। मलबे के नीचे फंसे कुछ छात्र फोन करके मदद की गुहार लगा रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अंदर अभी कई जिंदगियां जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं। प्रशासन का पूरा ध्यान इस समय मलबे में फंसे हर एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने पर केंद्रित है।

एहतियातन बगल की इमारत खाली

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पास की इमारत को भी खाली करा लिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी दी कि सभी एजेंसियां बेहतर तालमेल के साथ काम कर रही हैं और सरकार के लिए हर नागरिक की जान बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। बता दें कि इससे पहले मई महीने में भी साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत गिरने से छह लोगों की मौत हो चुकी है, जिसकी जांच रिपोर्ट में नगर निगम (MCD) को जिम्मेदार ठहराया गया था।

 

READ MORE: SBI में बंपर भर्ती का मौका! 12 हजार तक नौकरियां, 250 नई ब्रांच खोलने की तैयारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments