Iran-US Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया के बेटे बैरन ट्रंप की जान को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। ईरान के सरकारी टीवी से जुड़े एक वीडियो में बैरन को निशाना बनाने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी हत्या करने वाले को 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 95 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया गया है। यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिका ने ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।
वीडियो में बैरन तक पहुंचने का दावा
IRGC से जुड़े मीडिया की ओर से कथित तौर पर जारी वीडियो ईरानी सरकारी टीवी के चैनल 3 पर दिखाए जाने का दावा किया गया है। इसमें 20 वर्षीय बैरन ट्रंप की गतिविधियों और उनकी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी दिखाई गई। वीडियो में यह भी बताया गया कि बैरन को कहां और कैसे निशाना बनाया जा सकता है।
🚨Iran’s Regime Reportedly Places $10 Million Bounty on Barron Trump
Following the release of an IRGC-linked video appearing to track Melania Trump, Iranian state-affiliated media, including State TV Channel 3, reportedly released purportedly confidential information about… pic.twitter.com/2gLrPTy5De
— Global Osint (@GlobalOsintNew) August 23, 2026
सीक्रेट सर्विस को चकमा देने की बात
वीडियो में दावा किया गया कि बैरन की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसमें एक घटना का उदाहरण देते हुए कहा गया कि एक लड़की अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा को चकमा देकर बैरन के पास बैठने में कामयाब रही थी। इसके जरिए वीडियो में बैरन तक पहुंचने की संभावनाओं का दावा किया गया।
बैरन की ऑनलाइन गतिविधियों का जिक्र
डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया और बेटे बैरन को चौबीसों घंटे अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा मिलती है। वीडियो में सुरक्षा व्यवस्था को पार करने के तरीकों की चर्चा की गई। इसमें दावा किया गया कि बैरन सुरक्षा से दूर रहते हुए एक्सबॉक्स पर वॉइस मैसेज और टेक्स्ट के जरिए बातचीत करते हैं। वीडियो में उनके वीडियो गेम और अन्य ऑनलाइन अकाउंट का पता लगाए जाने की बात भी कही गई।
मेलानिया के बाद बैरन को धमकी का दावा
ईरानी सरकारी टेलीविजन ने पिछले महीने अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को लेकर भी एक वीडियो जारी किया था। उसमें उन्हें निशाना बनाने से जुड़ी जानकारी देने का दावा किया गया था। वीडियो के अंत में बैरन ट्रंप हमारा इंतजार करो। तुम्हारी बारी आ रही है। कहा गया था। अब बैरन से जुड़ा वीडियो सामने आया है।
अमेरिका के नए प्रतिबंधों से तनाव
यह मामला अमेरिका की ओर से ईरान पर लगाए गए बड़े आर्थिक प्रतिबंधों के बीच सामने आया है। ट्रंप प्रशासन के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इसे ईरान के खिलाफ अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक अभियान बताया है। इसका उद्देश्य ईरान के आर्थिक संसाधनों और वित्तीय रास्तों को बंद कर उसे आर्थिक रूप से अलग-थलग करना है।
ईरान की तेल निर्यात रोकने की धमकी
बेसेंट के मुताबिक, अभियान का मकसद उन आर्थिक रास्तों को बंद करना है, जो ईरानी सरकार को आर्थिक सहारा देते हैं। वहीं, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेजाई ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा हुआ तो एक बूंद तेल का भी निर्यात नहीं होगा। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से लेकर पर्शियन गल्फ तक सब बंद किया जाएगा।
Read More:

