HomeBreaking News'जैसे फ्रेंडशिप डे मनाया, वैसे ही मनाएं हैंडलूम डे', PM मोदी ने...

‘जैसे फ्रेंडशिप डे मनाया, वैसे ही मनाएं हैंडलूम डे’, PM मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया नया वीडियो, लोगों से की ये खास अपील

PM Modi Video on National Handloom Day: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खास वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने देशवासियों से भारतीय हथकरघा उद्योग और बुनकर समुदाय का समर्थन करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस उत्साह के साथ लोग फ्रेंडशिप डे मनाते हैं, उसी तरह 7 अगस्त को हैंडलूम डे भी मनाना चाहिए।

स्वदेशी आंदोलन की विरासत को किया याद

वीडियो में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के अहम अध्याय को याद किया। उन्होंने कहा, “साथियों, 1905 का 7 अगस्त, हमें भूलना नहीं है। 7 अगस्त 1905 को देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का प्रारंभ हुआ था और आत्मनिर्भर भारत की नींव डाली गई थी। अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी और जन-जन इससे जुड़ गया था।”

‘जैसे फ्रेंडशिप डे मनाया, वैसे ही मनाएं हैंडलूम डे’

युवाओं और देशवासियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में पूरे देश में फ्रेंडशिप डे उत्साह के साथ मनाया गया। उन्होंने अपील की कि उसी जोश के साथ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस भी मनाया जाए। प्रधानमंत्री के अनुसार, हैंडलूम डे मनाने का उद्देश्य उन गरीब बुनकर परिवारों के साथ खड़ा होना है, जो अपने घरों में करघे पर अपने हाथों से सुंदर और विविधता से भरे कपड़े तैयार करते हैं।

‘हैंडलूम प्रोडक्ट खरीदें और वीडियो शेयर करें’

गरीब बुनकर परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से खास अपील की। उन्होंने कहा कि हर नागरिक हैंडलूम से बना कोई न कोई उत्पाद या कपड़ा जरूर खरीदे। इसके साथ ही उस हैंडलूम वैरायटी के साथ एक छोटा वीडियो या रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करे, ताकि भारतीय बुनकरों के हुनर, सामर्थ्य और मेहनत को दुनिया तक पहुंचाया जा सके।

देशवासियों को दी राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुभकामनाएं

अपने वीडियो के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को 7 अगस्त के राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि देशवासी इस अभियान से जुड़कर भारतीय हथकरघा उद्योग को नई पहचान दिलाने और बुनकर समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Read More:

आंध्र प्रदेश में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर लटकी तलवार, पानी और पर्यावरण को लेकर उठे सवाल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments