भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत बेंगलुरु स्थित यू. आर. राव सैटलाइट सेंटर (URSC) में 410 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 29 अगस्त 2026 तक फॉर्म जमा किए जा सकते हैं।
410 पदों पर होगी नियुक्ति
इस भर्ती अभियान में 220 पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस, 120 पद टेक्नीशियन अप्रेंटिस और 70 पद कमर्शियल अप्रेंटिस के लिए निर्धारित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12,300 रुपये प्रति माह, जबकि टेक्नीशियन अप्रेंटिस और कमर्शियल अप्रेंटिस को 10,900 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। ISRO ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता, पात्रता और अन्य आवश्यक शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
मेरिट के आधार पर चयन
इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट के जरिए होगा। पहले शॉर्टलिस्ट जारी की जाएगी, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। ISRO ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए आने वाले उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता (TA) नहीं दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले NATS पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करें। इसके बाद अप्रेंटिसशिप सूची में U. R. Rao Satellite Centre (URSC), ISRO का चयन करें, संबंधित पद के लिए आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। सभी जानकारियों की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।
Read More
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया खुलासा, SIT के सामने आरोपी प्रमोद नौटियाल ने कबूली भूमिका

