HomeBreaking NewsNEET UG री-टेस्ट 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, रिफंड के लिए...

NEET UG री-टेस्ट 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, रिफंड के लिए आगे बढ़ाई गई तारीख

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG री-टेस्ट 2026(NEET UG 2026) से जुड़े उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। एजेंसी ने परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 रात 11:50 बजे कर दी है। इससे पहले यह डेड लाइन 14 जुलाई के लिए तय थी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने बैंक खाते की डिटेल्स जमा नहीं की हैं वे तय समय के भीतर जानकारी अपडेट कर रिफंड का लाभ उठा सकते हैं।

NTA के मुुताबिक, 14 जुलाई तक 11,46,401 उम्मीदवारों ने अपने बैंक खाते का विवरण सफलतापूर्वक जमा कर दिया था। ऐसे अभ्यर्थियों के बैंक खातों में परीक्षा शुल्क वापस भेजने का काम शुरु कर दिया गया है। इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों ने अभी तक जरूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है उन्हें जल्द से जल्द अपनी बैंक डिटेल्स अपडेट करने की सलाह दी गई है ताकि भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो।

क्यों लौटाया जा रहा है परीक्षा शुल्क?

3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा पेपर लीक की घटनाओं के बाद रद्द कर दी गई थी। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने दोबारा परीक्षा आयोजित की जिसमें अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया गया। अब पहली परीक्षा के लिए जमा की गई फीस पात्र उम्मीदवारों को वापस की जा रही है।

उम्मीदवार सबसे पहले NEET UG के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें। इसके बाद बैंक विवरण अपडेट करने वाले विकल्प पर जाएं और आवश्यक सुरक्षा सत्यापन पूरा करें। फिर लाभार्थी का नाम, बैंक का नाम, खाता संख्या और IFSC कोड जैसी जानकारी सावधानीपूर्वक भरकर फॉर्म सबमिट करें। आखिरी सबमिशन से पहले सभी चीजें एक बार फिर से जांच लें।

कब आएगा री टेस्ट का रिजल्ट ?

री-NEET परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की गई थी और इसमें 20 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रोविजनल आंसर शीट्स 25 जून को ही जारी की जा चुकी है तथा निर्धारित अवधि तक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी दिया गया था। अब उम्मीदवारों की नजर आखिरी आंसर शीट और रिजल्ट की घोषणा पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची हुई जारी, 8.26 लाख मतदाता हुए लिस्ट से बाहर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments