फिनलैंड में पिछले करीब दो महीनों से लापता भारतीय छात्र गुज्जा मनिदीप रेड्डी का शव हेलसिंकी के समुद्री क्षेत्र से बरामद किया गया है। भारतीय दूतावास ने ईमेल के जरिए परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दी। फिनलैंड के अधिकारियों ने भी शव की पहचान की पुष्टि कर दी है। 18 वर्षीय मनिदीप हैदराबाद( Hyderabad) के हयातनगर का निवासी था और फिनलैंड की LUT यूनिवर्सिटी में सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। वह आखिरी बार 5 मई को हेलसिंकी के एक शॉपिंग मॉल में देखा गया था जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था।
मनिदीप की मौत की खबर सामने आने के बाद उसके परिवार ने घटना की परिस्थितियों पर संदेह जताया है। इसके साथ ही परिवार का कहना है कि मामले की हर पहलू से निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए ताकि मौत के असली कारण सामने आ सकें। परिवार के वकील के.एल.बी. कुमार ने दावा किया कि छात्र के लापता होने के बाद जांच ठीक से नहीं की गई थी।
केंद्र सरकार से सहयोग की अपील
परिजनों ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें जल्द से जल्द फिनलैंड पहुंचने में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। परिवार चाहता है कि वे स्वयं शव की पहचान की प्रक्रिया में शामिल हों और स्थानीय अधिकारियों से मामले की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें। उनका कहना है कि पारदर्शी जांच से ही सभी सवालों के स्पष्ट जवाब मिल सकेंगे।
मौत के असली कारणों की जांच जारी
फिलहाल फिनलैंड की पुलिस ने मनिदीप की मौत के कारणों का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया है। अधिकारियों के अनुसार, जांच अभी जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अभी तक किसी आपराधिक साजिश की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने और संबंधित फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएंगे।
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर महिला टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज़ बनकर इतिहास रच दिया। क्रिकेट के...