मुंबई के जाने-माने ताज होटल(Taj Hotel) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है जिसके बाद रविवार देर रात सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गईं। पुलिस के मुताबिक, आधी रात के कुछ मिनट बाद नवी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन कॉल आया था जिसमें कॉल करने वाले ने दावा किया था कि होटल परिसर में बम रखा गया है। कॉल में एक कुख्यात अपराधी का नाम भी लिया गया था। इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए इसे तत्काल मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष तक पहुंचाया गया।
जानकारी मिलते ही कोलाबा पुलिस बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद होटल के विभिन्न हिस्सों, जिनमें मुख्य लॉबी, रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल, स्विमिंग पूल, पार्किंग और अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की गई। कई घंटों तक चले तलाशी अभियान के दौरान किसी भी प्रकार का संदिग्ध सामान या कोई बम बरामद नहीं हुआ।
फोन कॉल की जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक तकनीकी जांच में सामने आया है कि धमकी भरा फोन नवी मुंबई के तुर्भे क्षेत्र से किया गया था। पुलिस अब उस कॉल की लोकेशन, कॉल डिटेल्स और संबंधित व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय पुलिस की मदद से कॉल करने वाले तक पहुंचने की कोशिशें जारी हैं। इसके साथ ही अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।
कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था
घटना के बाद ताज होटल और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल जांच एजेंसियों को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और न ही किसी संदिग्ध व्यक्ति की आधिकारिक पुष्टि हुई है।
सिर्फ यही नहीं इससे पहले भी होटल को इसी तरह की धमकी मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
गुरुग्राम के न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत(Chief Justice Surya...