HomeBreaking NewsUAE, कतर, बहरीन, जॉर्डन... खामेनेई के जनाजे के बाद भड़का ईरान, US...

UAE, कतर, बहरीन, जॉर्डन… खामेनेई के जनाजे के बाद भड़का ईरान, US एयरबेस पर जोरदार हमला, ड्रोन हैंगर तबाह

Iran US Conflict: अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और गहरा गया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं। कई स्थानों पर धमाकों की आवाजें सुनाई देने के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

कतर ने जारी किया आपातकालीन सुरक्षा अलर्ट

बढ़ते सुरक्षा खतरे को देखते हुए कतर के आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को दोहा समेत पूरे देश में मोबाइल फोन के जरिए आपातकालीन सुरक्षा अलर्ट जारी किया। मंत्रालय ने नागरिकों और प्रवासियों से अपने घरों या सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की। साथ ही बिना किसी जरूरी काम के बाहर नहीं निकलने और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया।

सुरक्षा खतरे का स्तर ज्यादा

कतर के आंतरिक मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि देश में सुरक्षा खतरे का स्तर फिलहाल बहुत ज्यादा है। मंत्रालय ने साफ किया कि सभी लोगों को बेवजह आने-जाने से बचना चाहिए और केवल सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए, ताकि किसी भी संभावित हवाई खतरे से सुरक्षा की जा सके। यह कदम दोहा में लोगों द्वारा तेज धमाकों की आवाजें सुनने और ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में हुए विस्फोटों की खबरों के बीच उठाया गया।

UAE ने हवा में ही रोकीं मिसाइलें और ड्रोन

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने साफ की कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सुनाई दी तेज धमाकों की आवाजें एयर डिफेंस सिस्टम की इंटरसेप्शन कार्रवाई का परिणाम थीं। मंत्रालय के अनुसार, एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और आक्रामक ड्रोनों को हवा में ही सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर खत्म कर दिया।

खाड़ी के कई देशों में बढ़ाई गई सुरक्षा

फार्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद यूएई और कतर के अलावा कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में भी तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। हालात की गंभीरता को देखते हुए खाड़ी क्षेत्र के देशों ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था और हवाई रक्षा प्रणाली को और मजबूत कर दिया है। पूरे क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Read More:

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी बरकरार! बघेल की मैराथन बैठकों के बाद भी नहीं निकला समाधान, अब हाईकमान करेगा फैसला

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments