HomeBreaking Newsछत्तीसगढ़ में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 59 निवेशकों से करोड़ों रुपये...

छत्तीसगढ़ में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 59 निवेशकों से करोड़ों रुपये लूटे, आरोपी CA गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी योगेश साहू अब गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी पर खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बताकर लोगों का विश्वास जीतने और हर महीने 10 प्रतिशत मुनाफा तथा निवेश की रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 59 लोगों से 3.74 करोड़ रुपये से अधिक की रकम लेने का आरोप है।

‘एरिना कैपिटल’ के जरिए दिया निवेश का लालच

सुपेला थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त भिलाई स्टील प्लांट (BSP) कर्मचारी राजू नामदेव की शिकायत पर योगेश साहू, उसकी पत्नी मेघा, गौरव सनन और उसकी पत्नी निशा सनन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, योगेश साहू ने ‘एरिना कैपिटल’ नाम से कंपनी बनाकर शेयर ट्रेडिंग और फॉरेक्स में निवेश के नाम पर लोगों से पैसे जुटाए।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, योगेश साहू के खिलाफ वर्ष 2025 में सुपेला और स्मृति नगर थानों में अलग-अलग मामले दर्ज हुए थे, जिनमें उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। इसी दौरान वह अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलने पर कई निवेशक वहां पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

जांच में पुलिस ने बताया कि कई निवेशकों ने करोड़ों रुपये निवेश किए, लेकिन उन्हें न तो तय लाभ मिला और न ही मूलधन वापस किया गया। पुलिस के अनुसार, अब तक 59 निवेशकों से 3.74 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की पुष्टि हुई है। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है।

Read More

नाखून का सफेद होना इन 5 विटामिन की कमी का देता है संकेत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments