HomeBreaking Newsतीन दिवसीय भारत दौरे पर जापान की PM सनाए ताकाइची, आज PM...

तीन दिवसीय भारत दौरे पर जापान की PM सनाए ताकाइची, आज PM मोदी से करेंगी मुलाकात, 16वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में होंगी शामिल

Japan PM Sanae Takaichi India Visit: जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर भारत पहुंच चुकी हैं, जिसके बाद वो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। दोनों नेता 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के साथ उन्हें और मजबूत बनाने पर बातचीत होगी। बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर के उन मुद्दों पर भी बातचीत होगी जो दोनों देशों के हितों से जुडी हैं।

पहली आधिकारिक भारत यात्रा

प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। उनके स्वागत के लिए सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसमें कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है।

इन क्षेत्रों पर रहेगा सबसे ज्यादा जोर

बैठक के दौरान रक्षा, आर्थिक सुरक्षा, व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा, AI, टेलीकम्यूनिकेशन और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होगी। दोनों देश सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के साथ-साथ फार्मास्यूटिकल्स में सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत करेंगे। इन क्षेत्रों को भविष्य की आर्थिक और तकनीकी सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

कई अहम समझौतों पर बनेगी सहमति

शिखर सम्मेलन के दौरान कई अहम समझौतों पर भी बातचीत होगी। इनमें दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ से जुड़े सहयोग का दस्तावेज, ऊर्जा सुरक्षा पर संयुक्त बयान, बायोगैस, तेल और गैस के अपस्ट्रीम डेवलपमेंट, AI, अहम खनिजों की खोज, मोबिलिटी पार्टनरशिप और फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में सहयोग से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं।

रिश्तों को नई दिशा देने की उम्मीद

भारत और जापान के बीच होने वाला यह शिखर सम्मेलन दोनों देशों की रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। रक्षा, तकनीक, ऊर्जा और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ यह बैठक दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने में अहम है।

Read More:

भोले बाबा के जयकारों के बीच जम्मू से रवाना हुआ श्री अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था, LG मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments