HomeBreaking Newsपंजाब में 'मावां-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत, आज से महिलाओं के खातों...

पंजाब में ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत, आज से महिलाओं के खातों में भेजे जाएंगे पैसे, एक साथ आएगी 3 महीने की रकम

Mavan-Dhiyan Satkar Yojana Launch: पंजाब सरकार आज 1 जुलाई से 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता देने की योजना की शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से इस योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत जनरल वर्ग की महिलाओं को ₹1,000 प्रतिमाह, जबकि अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को ₹1,500 प्रतिमाह दिए जाएंगे। पहली बार सरकार तीन महीने की राशि एक साथ महिलाओं के बैंक खातों में भेजेगी।

जनरल को ₹3,000 और SC को ₹4,500 मिलेंगे

योजना के तहत पहली किस्त में जनरल वर्ग की महिलाओं के खातों में ₹3,000, जबकि SC वर्ग की महिलाओं के खातों में ₹4,500 ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि बैंक का प्रोसेस पूरा होने के बाद दोपहर 12 बजे से महिलाओं के खातों में राशि पहुंचनी शुरू हो जाएगी। अब तक करीब 40 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन बाद में होगा, उन्हें भी जुलाई महीने से ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

2022 के चुनावी वादे को अब किया जा रहा पूरा

आम आदमी पार्टी ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि सरकार बनने पर पंजाब में 18 साल से ज्यादा उम्र की हर महिला को ₹1,000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। हालांकि यह योजना करीब चार साल तक लागू नहीं हो सकी। अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से लगभग आठ महीने पहले सरकार इस चुनावी वादे को पूरा करने जा रही है। इस योजना के लिए पंजाब सरकार ने इसी साल अपने बजट में ₹9,300 करोड़ का प्रावधान किया है।

Read More: 

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराने के बाद बस में लगी आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 22 घायल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments