दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने अपने राहत अभियान ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ को और तेज कर दिया है। राहत सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ अब भारत प्रभावित लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध करा रहा है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत राहत सहायता का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।
भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल में मिल रहा इलाज
भारत ने राहत अभियान के तहत प्रभावित क्षेत्र में भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल की तैनाती की है। यहां डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ लगातार भूकंप पीड़ितों का इलाज कर रहे हैं और उन्हें दवाइयां और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। इस फील्ड अस्पताल की स्थापना का लक्ष्य आपदा प्रभावित लोगों को तुरंत स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर रूप से घायल लोगों का समय पर इलाज हो सके।
Un contingente de las Fuerzas Armadas de la India instaló un hospital de campaña en La Rinconada, Caracas, para atender a los afectados por los terremotos del 24 de junio. La iniciativa forma parte de la cooperación bilateral, desplegando personal especializado. pic.twitter.com/vjHKUOUyFp
— Emb República Bolivariana de Venezuela en India (@Embaveindia_ve) June 30, 2026
स्थानीय महिला ने भारतीय टीम का जताया आभार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वेनेजुएला की एक स्थानीय महिला भारतीय सेना की मेडिकल टीम का धन्यवाद करती नजर आ रही है। महिला ने बताया कि भूकंप के बाद जब हालात बेहद कठिन थे, तब भारतीय डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बिना किसी देरी के उनके परिवार की मदद की। उन्होंने भारतीय टीम के व्यवहार, सेवा भावना और चौबीसों घंटे उपलब्ध मुफ्त स्वास्थय सुविधा की सराहना करते हुए कहा कि भारत द्वारा दिया गया यह मानवीय सहयोग वेनेजुएला के लोग हमेशा याद रखेंगे।
A Venezuelan shares her journey to recovery with the Army Field Hospital.#OperationAmistad pic.twitter.com/Mz2bL6GUGE
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) June 30, 2026

