HomeBreaking Newsवर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी महिला टीम ने मारी...

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी महिला टीम ने मारी बाजी, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों के लिए किया क्वालीफाई

Indian Women’s Cricket Team Qualified Los Angeles Olympics 2028: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में खेले जा रहे टी20 विश्व कप-2026 से बाहर होने के बावजूद बड़ी बाजी मारी है। टीम ने एशिया की टॉप रैंकिंग वाली टीम रहते हुए 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं भारतीय पुरुष टीम को सीधे ओलिंपिक में जगह बनाने के लिए इस साल के अंत तक अपनी टी20 रैंकिंग में टॉप नंबर हासिल करना होगा।

ICC ने जारी किए क्वालीफिकेशन के नियम

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को ओलिंपिक क्वालीफिकेशन के नियमों की घोषणा की है। लगभग 100 साल बाद क्रिकेट की ओलिंपिक में वापसी हो रही है। पुरुष और महिला दोनों में छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिनको तय नियमों के आधार पर चुना जाएगा।

इन टीमों ने बनाई जगह

ICC के अनुसार, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और दक्षिण अफ्रीका ने फिलहाल चल रहे ICC महिला टी20 विश्व कप-2026 में ओशियाना, यूरोप, एशिया और अफ्रीका की टॉप रैंकिंग वाली टीम के रूप में महिला ओलिंपिक स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है। मौजूदा वनडे विश्व चैंपियन भारतीय महिला टीम का टी20 विश्व कप का सफर उम्मीद से पहले खत्म हो गया, लेकिन एशिया का कोटा हासिल करने में वह सफल रही।

ऑस्ट्रेलिया से हारकर टूटा सेमीफाइनल का सपना

भारतीय महिला टीम रविवार को अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। इस हार के साथ टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी और टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई। हालांकि, इस प्रदर्शन का ओलिंपिक क्वालीफिकेशन पर असर नहीं पड़ा और भारत ने एशिया की टॉप टीम बनकर अपनी जगह पक्की कर ली।

पुरुष टीम के लिए अभी बाकी है चुनौती

पुरुष टीम में क्वालीफिकेशन का तरीका अलग रखा गया है। अलग-अलग महाद्वीपों से चार कोटा जगह ICC पुरुष टी20 टीम रैंकिंग के आधार पर तय किए जाएंगे। प्रत्येक महाद्वीप की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली चार टीमें आईओसी के कोटे के तहत ओलिंपिक में सीधे प्रवेश पाएंगी। इसके लिए रैंकिंग की कट-ऑफ तारीख 31 दिसंबर 2026 तय की गई है।

Read More:

श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए सिख विधायक और मंत्री, पंजाब सरकार ने सुझावों पर विचार करने का दिया भरोसा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments