HomeBreaking NewsFaridabad : फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगी क्रेन पलटी... 2 श्रमिकों और...

Faridabad : फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगी क्रेन पलटी… 2 श्रमिकों और 1 इंजीनियर की मौत

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पनहेड़ा खुर्द गांव के पास जेवर एयरपोर्ट से जुड़े फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में लगी एक गैन्ट्री मशीन कंटेनर के ऊपर गिर गई, इस हादसे में 1 इंजीनियर और दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बल्लभगढ़ डीसीपी प्रतीक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ था। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही वहां मौजूद अन्य मशीनों के सहारे 10 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी के शवों को निकाला।

फरीदाबाद में जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण के दौरान पलटी भारी-भरकम क्रेन,  तीन की मौत, चार की हालत गंभीर - रॉयल बुलेटिन

वहां मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि बीते दिन (04 जून) तेज-आंधी तूफान आया था जिसमें हवा की रफ्तार लगभग 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे थी। तूफान के कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया और सभी चारों व्यक्ति वहां रखे कंटेनर में चले गए। इसी दौरान तेज हवा के कारण गैन्ट्री मशीन अपने खांचे से आगे सरक गई और एक अन्य मशीन से टकराकर कंटेनर पर पलट गई जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों में इंजीनियर की नाम सत्तार था जो कि पंजाब का रहने वाला था। वहीं एक मृतक श्रमिक राजस्थान का रहने वाला था जिसकी पहचान मनीष के रूप में हुई है जबकि एक अन्य मृतक की पहचान की जा रही है।

Faridabad: Crane Overturns at Construction Site, Operator Dies | Haryana  News

इस घटना के बाद फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर आयुष सिन्हा ने हादसे की जांच के लिए आदेश दिए है। प्राथमिक तौर पर हादसे की एक रिपोर्ट सीएम कार्यालय भेजी गई है।
डीसीपी प्रतीक ने कहा कि जांच के बाद ही मशीन के गिरने के कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments