गुजरात के राजकोट में एक रेस्टोरेंट के किचन में अचानक हुए धमाके में होटल के एक कर्मचारी की मौत हो गई। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। इस चौंकाने वाले फुटेज के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से यह हर जगह चर्चा का विषय बन गया है।
यह घटना भावनगर रोड पर स्थित ठाकर धनी होटल में हुई, जहाँ होटल के कर्मचारी मेहमानों के लिए खाना बनाने में व्यस्त थे। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि किचन में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच अचानक एक ज़ोरदार धमाका होता है। धमाके के ज़ोर से कोई चीज़ उड़कर एक कर्मचारी की तरफ़ जाती है, जिससे वह ज़मीन पर गिर पड़ता है।
राजकोट :होटल के किचन में धमाका
किचन में हुए इस धमाके में राजस्थान के रहने वाले युवक की मौत
मृतक युवक अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए राजस्थान से राजकोट नौकरी करने आया था।#RAJKOT #viralvídeo #CCTV pic.twitter.com/3SGIa0Luvu
— Dixit Soni (@DixitGujarat) June 4, 2026

