HomeBreaking NewsCM रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर अग्निकांड में घायल हुए लोगों से...

CM रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर अग्निकांड में घायल हुए लोगों से की मुलाकात, मृतकों के परिजनों को 10 लाख रूपये देने का किया ऐलान

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात किया। उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के साथ उपचार व्यवस्था की समीक्षा की और घायलों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस बीच हादसे की जांच में कई अहम सबूत भी सामने आए हैं।

आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन के साथ समन्वय कर घायलों के इलाज का खर्च भी सुनिश्चित किया जाएगा।

जांच में कमरों से मिले इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे

शुरुआती जांच के दौरान दमकल विभाग को होटल के कई कमरों में इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे और अन्य घरेलू उपकरण मिले हैं। इससे पता चलता है कि लंबे समय से ठहरे कुछ लोग कमरों में खाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे थे। अधिकारियों का मानना है कि अधिकतर मौतें आग की लपटों से नहीं, बल्कि धुएं के कारण दम घुटने से हुई हैं। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या इन उपकरणों का हादसे से कोई संबंध है।

FSL की टीम कर रही जांच

मामले की फॉरेंसिक जांच के लिए FSL विशेषज्ञों की टीम लगातार घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। पहले दिन टीम सिर्फ एक मंजिल की जांच कर पाई थी, जबकि अब पूरे भवन की तकनीकी जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में सबसे ज्यादा प्रभावित तीसरी मंजिल और बेसमेंट रहे, जहां मौजूद कई लोगों की जान गई।

Read More

दिल्ली में फिर ढही इमारत, महरौली के बाद करावल नगर में चार मंजिला मकान देखते ही देखते हुआ जमींदोज

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments