HomeBreaking Newsलखनऊ में चला बुलडोजर, वकीलों के चैंबर समेत 240 अवैध दुकानें हटाईं,...

लखनऊ में चला बुलडोजर, वकीलों के चैंबर समेत 240 अवैध दुकानें हटाईं, हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ा एक्शन, भारी प्रदर्शन के बाद पुलिस तैनात

Lucknow Bulldozer Action: लखनऊ में रविवार को कचहरी परिसर और उसके आसपास बड़े स्तर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश के बाद नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध कब्जों को हटाने के लिए मैदान में उतरी। प्रशासन ने करीब 240 अवैध वकीलों के चैंबरों और दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिसके लिए एक दर्जन से अधिक बुलडोजर लगाए गए।

240 अवैध निर्माण पर कार्रवाई

प्रशासन की कार्रवाई मुख्य रूप से वकीलों के अवैध चैंबर, फोटोकॉपी की दुकानों और दूसरे अस्थायी निर्माणों पर हो रही है। बताया गया कि इन निर्माणों की वजह से आम लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर सड़क, फुटपाथ, नाले और नालियों तक पर कब्जा कर लिया गया था, जिससे ट्रैफिक और सफाई व्यवस्था पर असर पड़ रहा थी।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अभियान

प्रशासन का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के निर्देश पर की जा रही है। अदालत ने सार्वजनिक स्थानों और सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए थे। इसी के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान की तैयारी की और रविवार सुबह से कार्रवाई शुरू कर दी।

वकीलों का भारी विरोध प्रदर्शन

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान कुछ वकीलों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने बातचीत कर माहौल को शांत कराया। किसी भी तरह की गलत स्थिति से निपटने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहा।

सड़क और नालों पर था कब्जा

स्वास्थ्य भवन चौराहा, सदर तहसील, रजिस्ट्री कार्यालय, रेजिडेंसी, सीएमओ ऑफिस और जिला कोर्ट के आसपास बड़ी संख्या में अवैध निर्माण किए गए थे। प्रशासन के मुताबिक इन जगहों पर सार्वजनिक रास्तों और नालों पर कब्जा करके चैंबर और दुकानें बनाई गई थीं। इससे न सिर्फ लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी, बल्कि जल निकासी व्यवस्था भी बाधित हो रही थी।

नगर निगम ने पहले भेजे थे नोटिस

नगर निगम की ओर से पहले ही अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस में खुद से कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन के अनुसार कुछ लोगों ने नोटिस मिलने के बाद अपने निर्माण हटा लिए थे, लेकिन बड़ी संख्या में अवैध कब्जे अब भी बने हुए थे। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई शुरू की।

शहर में आगे भी चलेगा अभियान

नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा है कि सरकारी जमीन और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक जगहों पर अवैध निर्माण न करें, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Read More: 

होमुर्ज संकट के बीच भारत के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा ‘Symi’ टैंकर

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments