HomeBreaking Newsरतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, दो कोच जलकर...

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, दो कोच जलकर खाक, दिल्ली-मुंबई रूट बंद

Ratlam Rajdhani Express Fire: मध्य प्रदेश के रतलाम के पास रविवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच आग की चपेट में आ गए। घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई, जिसके बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया।

सुबह कितने बजे हुआ हादसा?

प्राथमिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच ट्रेन के B-1 कोच में आग लग गई। गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना लोको पायलट को दी, जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया। देखते ही देखते आग ने दो कोचों को अपनी चपेट में ले लिया।

68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तेजी से राहत कार्य शुरू किया। करीब 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। रेलवे अधिकारियों की तत्परता के चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित

आग लगने की घटना के बाद नई दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया। कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव भी किया।

रेलवे अधिकारियों ने क्या कहा?

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रतलाम कंट्रोल को सुबह 5:20 बजे कोटा कंट्रोल से ट्रेन संख्या 12431 के B-1 कोच में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना कोटा रेल मंडल के लूणीरिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुई।
उन्होंने बताया कि हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। राहत और बचाव कार्य के लिए रतलाम से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और टावर वैगन रवाना किए गए थे।

मौके पर पहुंचे डीआरएम और प्रशासन

रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्वनी कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन, रेलवे अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और रेलवे ट्रैक को सामान्य करने का काम जारी है।

क्यों लगी आग?

रेलवे प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी किसी कारण की पुष्टि नहीं की गई है। रेलवे की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read More:

एलन-रघुवंशी की तूफानी पारी ने किया गुजरात का हाल बेहाल, KKR ने GT को 29 रन से हराया, कोलकाता के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments