HomeBreaking Newsपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दर्दनाक हादसा, खाई में वैन गिरने से...

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दर्दनाक हादसा, खाई में वैन गिरने से 11 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। स्वात जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मालम जब्बा जाने वाले रास्ते पर एक वैन गहरी खाई में गिर गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, वाहन में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।

कई लोगों की दर्दनाक मौत

रेस्क्यू टीम के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों में दूल्हे की मां के होने की भी पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी मार्ग पर चलते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव अभियान

हादसे की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीमें और प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया था। घायलों को खाई से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बचाव अधिकारियों के अनुसार, सभी घायलों को सैदू शरीफ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पहाड़ी इलाके में राहत कार्य में आई दिक्कत

रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना स्थल पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण राहत और बचाव अभियान चलाने में काफी कठिनाई आई। संकरी सड़कें और गहरी खाई होने की वजह से टीमों को मौके तक पहुंचने में समय लगा। स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका वाहन के नियंत्रण खोने की जताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी।

Read More

उत्तराखंड में पानी की चोरी पर सख्ती, अवैध बोरिंग पर सरकार ने कड़े नियम किए लागू…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments