HomeBreaking Newsयोगी कैबिनेट में आज होगा बड़ा विस्तार, इन 6 नए चेहरों को...

योगी कैबिनेट में आज होगा बड़ा विस्तार, इन 6 नए चेहरों को मिल सकता है प्रवेश

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज अपने दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी में है। रविवार शाम 3:30 बजे जनभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छह नए चेहरे मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े नामों की सूची सौंप दी थी। इसके बाद देर रात तक संभावित मंत्रियों को शपथ समारोह की सूचना भेजी गई।

भूपेंद्र चौधरी समेत 6 नेताओं को मिल सकती है जगह

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार योगी कैबिनेट में जिन नए चेहरों को शामिल किए जाने की चर्चा है, उनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का नाम सबसे प्रमुख माना जा रहा है। इसके अलावा मनोज पांडेय, पूजा पाल, सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान और हंसराज विश्वकर्मा को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है। इनमें कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जो पहले समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे और बाद में भाजपा में शामिल हुए।

विभागों में फेरबदल के भी मिले संकेत

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है। माना जा रहा है कि भाजपा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी इस विस्तार के जरिए विपक्ष के पीडीए फार्मूले का राजनीतिक जवाब देने की तैयारी में है।

2022 में बनी थी योगी सरकार 2.0

योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का गठन 25 मार्च 2022 को हुआ था। उस समय मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों समेत कुल 52 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें 18 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 20 राज्य मंत्री शामिल थे। इसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले 5 मार्च 2024 को पहला विस्तार किया गया था, जिसमें ओमप्रकाश राजभर, अनिल कुमार, सुनील शर्मा और दारा सिंह चौहान को कैबिनेट में शामिल किया गया था।

सांसद बनने के बाद घटी थी मंत्रियों की संख्या

पहले विस्तार के बाद योगी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 56 हो गई थी। हालांकि बाद में जितिन प्रसाद और अनूप प्रधान के सांसद चुने जाने के बाद यह संख्या घटकर 54 रह गई। उत्तर प्रदेश में संवैधानिक व्यवस्था के तहत अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में अभी भी छह पद खाली हैं, जिन्हें भरने की तैयारी की जा रही है।

महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर BJP का जोर

इस विस्तार में भाजपा महिलाओं का प्रवेश बढ़ा रही है। संभावित छह नए मंत्रियों में दो महिलाओं को शामिल किए जाने की चर्चा है। पार्टी इसे महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति वंदन अभियान से जोड़कर देख रही है। भाजपा का प्रयास महिलाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों तक सकारात्मक राजनीतिक संदेश पहुंचाने का है।

अलर्ट मोड में सरकार और प्रशासन

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गई हैं। गोपन विभाग रविवार को पूरे दिन सक्रिय रहा, जबकि राज्य संपत्ति विभाग को नए मंत्रियों के लिए आधा दर्जन गाड़ियां तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक हलकों में इस विस्तार को चुनावों से पहले भाजपा की बड़ी रणनीतिक चाल माना जा रहा है।

Read More:

PM मोदी का आज दक्षिण दौरा, कर्नाटक और तेलंगाना को देंगे ₹9400 करोड़ परियोजनाओं की सौगात

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments