स्टंट और एडवेंचर से भरपूर रियलिटी शो ‘Khatron Ke Khiladi’ एक बार फिर नए सीजन के साथ वापसी की तैयारी में है। हर साल की तरह इस बार भी दर्शकों को खतरनाक स्टंट्स, रोमांच और टीवी के चर्चित चेहरों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिलने वाला है। ‘Khatron Ke Khiladi 15’ को लेकर पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है लेकिन अब कुछ संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आने के बाद चर्चा और तेज हो गई है।
इस बार भी रोहित शेट्टी ही होंगे होस्ट
शो को इस बार भी मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो सकती है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ टीवी सितारों के पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा है। कई कलाकारों ने ‘K’ अक्षर वाला साइन शेयर किया है जिसे लोग शो से जोड़कर देख रहे हैं। इन नामों में रुबीना दिलैक, करण वाही और निया शर्मा जैसे कलाकारों की चर्चा जोरों पर है।
और किसके आने की उम्मीद ?
इसके अलावा जैस्मीन भसीन, अली गोनी और ऋत्विक धनजानी के भी इस शो का हिस्सा बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं ‘बिग बॉस’ से चर्चा में रहीं Farhana Bhatt का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक कंटेस्टेंट्स की घोषणा नहीं की गई है लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ती हलचल ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।