उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों(IAS officers) के तबादले किए गए हैं। अलीगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, गाजीपुर समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। अविनाश कुमार को अलीगढ़, शशांक त्रिपाठी को अयोध्या और इशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा राज्य शासन में भी कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
64 IAS अधिकारियों का बदला गया स्थान
सूत्रों के मुताबिक, रविवार को जारी पहली सूची में 40 IAS अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था, जिसमें 15 जिलों के डीएम भी शामिल थे। इसके बाद आज 24 और अधिकारियों के तबादले किए गए, जिससे कुल मिलाकर दो दिनों में 64 IAS अधिकारियों का स्थान बदल दिया गया है। इनमें 25 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।


