UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
राज्य के कौन -कौन से इलाके में हो रही भर्ती?
राज्य के अलग-अलग जिलों में यह भर्ती प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से चल रही है। इसी कड़ी में संभल जिले में भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार इच्छुक महिलाएं 5 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
संभल जिले में पदों का ब्योरा
इस भर्ती के तहत संभल जिले की विभिन्न परियोजनाओं में पद भरे जाएंगे। इनमें असमोली में 30 पद, बहजोई में 40 पद, बनिया खेड़ा में 35 पद, गुन्नौर में 14 पद, जुनावई में 12 पद, पवासा में 22 पद, रजपुरा में 9 पद और संभल क्षेत्र में 41 पद शामिल हैं। चयनित महिलाओं को अपने ही क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र में कार्य करने का मौका मिलेगा।
कितनी होनी चाहिए योग्यता
आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता को सरल रखा गया है। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 के अनुसार उम्मीदवार की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की पुष्टि हाईस्कूल की मार्कशीट में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी।
स्थानीय निवासी होना जरूरी
इस भर्ती में स्थानीयता को विशेष महत्व दिया गया है। आवेदन करने वाली महिला उसी ग्राम सभा या शहरी वार्ड की निवासी होनी चाहिए, जहां के लिए वह आवेदन कर रही है। यदि संबंधित ग्राम पंचायत से कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिलता है, तो चयन न्याय पंचायत स्तर पर किया जाएगा।
इन डाक्यूमेंट्स का होना जरुरी
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। इनमें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, मूल निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) शामिल हैं। इन दस्तावेजों की जानकारी आवेदन फॉर्म में भरनी होगी और कुछ दस्तावेज अपलोड भी करने होंगे।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा। वहां Latest Vacancies सेक्शन में संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद New Anganwadi Worker Vacancy Registration के विकल्प पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम, पिता का नाम, जिला, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर पासवर्ड बनाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरना होगा। इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखना जरूरी है।
Read More:
राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में केस से हटे न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी, जानें पूरा मामला

