HomeBreaking Newsगले में माला, माथे पर बिंदी... एयरपोर्ट पर अनुष्का को मुड़-मुड़कर निहार...

गले में माला, माथे पर बिंदी… एयरपोर्ट पर अनुष्का को मुड़-मुड़कर निहार रहे विराट, दिल जीत लेगा प्यार और ख्याल रखने का ये खूबसूरत अंदाज

Virat Kohli and Anushka Sharma Airport Video: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर साथ देखा गया, जहां उनका सादगी भरा अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।

वीडियो में दिखी खास केमिस्ट्री

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली बार-बार पीछे मुड़कर अनुष्का को देख रहे हैं और उन्हें आगे आने के लिए इशारा कर रहे हैं। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को नजरअंदाज किया और बिना रुके सीधे अपनी कार की ओर बढ़ गए। कपल का यह सहज और प्राइवेट अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि यह कपल वृंदावन जा रहा है और प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन करने पहुंच सकता है। इससे पहले भी दोनों कई बार आध्यात्मिक स्थलों पर जाते देखे जा चुके हैं।

अनुष्का के लुक ने जीता दिल

इस दौरान अनुष्का शर्मा लाइट क्रीम कलर के सूट में नजर आईं। उन्होंने गले में तुलसी की माला पहनी हुई थी और माथे पर बिंदी लगाई थी, जो उनके लुक को बेहद सादगीपूर्ण बना रहा था। वहीं विराट कोहली ब्लैक शर्ट और जींस में नजर आए। फैंस खासतौर पर अनुष्का के इस साधारण और एलिगेंट अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

जर्मन मॉडल की पोस्ट पर विराट ने किया था लाइक

हाल ही में विराट कोहली सोशल मीडिया पर एक जर्मन मॉडल की पोस्ट को लाइक करने को लेकर चर्चा में थे, जिस पर उन्हें ट्रोल भी किया गया। ऐसे में अब यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस का ध्यान एक बार फिर इस कपल की ओर गया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में शादी की थी। साल 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ, जबकि 2024 में उन्होंने बेटे अकाय का स्वागत किया। यह कपल अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर काफी स्ट्रिक्ट है और अब तक उनका चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है।

Read More:

‘यार, मेरे पास आ जाओ…’, बीवी से विनती करता रहा पति, फिर लगा लिया मौत को गले, शादी को हुए थे सिर्फ 4 महीने

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments