HomeBreaking Newsराजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग, मौके पर पहुंचीं 20 से ज्यादा...

राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग, मौके पर पहुंचीं 20 से ज्यादा दमकल गाड़ियां

राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम प्रस्तावित है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और रिफाइनरी प्रबंधन तुरंत हरकत में आ गए।

प्रोसेसिंग यूनिट में लगी भीषण आग

जानकारी के अनुसार, आग रिफाइनरी की एक प्रोसेसिंग यूनिट में आग लगी देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। अचानक हुए इस हादसे से परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। तकनीकी विशेषज्ञों और सुरक्षा टीमों को मौके पर भेजा गया है, जो आग के स्रोत और तकनीकी खामी की जांच कर रहे हैं।

एक किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं

लोगों के मुताबिक, आग इतनी तेज थी कि उसका घना काला धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से भी साफ नजर आ रहा था। आसमान में धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों के बीच चिंता बढ़ गई। आस-पास मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए कहा कि आग लगने के कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में बेचैनी का माहौल बन गया और लोग रिफाइनरी की ओर देखने लगे।

मौके पर पहुंचीं 20 से ज्यादा दमकल गाड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 20 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। अधिकारियों की कोशिश है कि आग को जल्द से जल्द काबू में किया जाए और इसे दूसरी यूनिटों तक फैलने से रोका जाए।

प्रशासन ने शुरू की जांच

प्रशासन का कहना है कि फिलहाल प्राथमिकता आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाना और किसी भी बड़े नुकसान को रोकना है। अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Read More

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में हीटवेव को लेकर जारी किया येलो अलर्ट, थोड़े दिनों में आसमान से बरसेगी आग…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments